Breaking News

नोएडा के ऑटोमोबाइल क्लस्टर में 8 नए भूखंड तैयार होंगे: कुल 12,596 वर्ग मीटर में चार ऑटो शोरूम, दो रेस्टोरेंट, एक कमर्शियल और मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जाएगी

 

नोएडा प्राधिकरण सभी प्रमुख कार शोरूम को एक ही छत के नीचे लाने की योजना बना रहा है। इसके तहत सेक्टर-105 में एक ऑटोमोबाइल शोरूम क्लस्टर विकसित किया जाएगा, जो 12,596 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बनेगा और एक्सप्रेसवे के सामने स्थित होगा। इस क्लस्टर का अनुमानित FAR 4.0 रखा गया है।

क्लस्टर को 8 भूखंडों में विभाजित किया गया है। इनमें चार भूखंड ऑटोमोबाइल शोरूम के लिए, दो रेस्टोरेंट के लिए, एक कमर्शियल के लिए और एक मल्टीलेवल/पज़ल कार पार्किंग के लिए प्रस्तावित है। आने वाले लोग अपनी गाड़ियाँ इसी पार्किंग में खड़ी कर सकेंगे।

ऑटो शो रूम के चार भूखंडों का आकार 2,231 से 2,300 वर्गमीटर के बीच है। रेस्टोरेंट के लिए प्रत्येक भूखंड 500 वर्गमीटर और कमर्शियल के लिए 271 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। मल्टीलेवल कार पार्किंग 2,261 वर्गमीटर में बनेगी।

वर्तमान में अधिकांश ऑटोमोबाइल आउटलेट शहर के व्यस्त उद्योग मार्ग पर हैं, जहां पार्किंग की कमी के कारण सड़क पर अक्सर जाम लग जाता है। पिछले साल सड़क के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 49 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे, लेकिन कंपनियों से सहमति न बनने के कारण काम नहीं हो सका।

इस समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण ने इन आउटलेट्स को सेक्टर-105 में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है, जहां तीन तरफ चौड़ी सड़कें हैं और जाम की समस्या नहीं होगी। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने कहा, “इस परियोजना में सभी ऑटोमोबाइल ब्रांड एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। आउटलेट्स एक समान और आकर्षक डिजाइन के होंगे, आगंतुकों के लिए पहुंच आसान होगी और पर्याप्त पार्किंग व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।”

सेक्टर-105 में नियोजित भूखंड की कुल क्षेत्रफल 12,596 वर्गमीटर है, जिसकी लंबाई 456 मीटर और चौड़ाई 19.96 मीटर है। नियोजन विभाग के अनुसार, यदि सेटबैक दिया जाता है तो भूखंड की प्रभावी चौड़ाई केवल 4.6 मीटर रह जाएगी, जिस पर कमर्शियल गतिविधि नहीं की जा सकेगी। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए बोर्ड के सामने सेटबैक में राहत देने का प्रस्ताव रखा गया है और उस पर विचार किया जा रहा है।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *