Breaking News

27 हजार की जगह 7.32 करोड़ बिल: एमडी ने कर्मचारी को सस्पेंड किया, अधिकारियों ने संशोधित करवाया – Basti News

 

 

बिल देखकर पीड़ित के होश उड़ गए।

बस्ती जिले में विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। हर्रैया विद्युत उपकेंद्र के एक घरेलू उपभोक्ता को महज 27,274 रुपये के बजाय 7.32 करोड़ रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया। यह मामला रमया गांव के निवासी मोलहू का है।

 

घटना दो दिन पहले की है, जब विद्युत कर्मी ने मोलहू के घर जाकर 7 करोड़ 32 लाख 1,119 रुपये का बिल दिया और उसे जमा करने को कहा। इतनी बड़ी राशि का बिल देखकर मोलहू और उनके परिवार के होश उड़ गए। परेशान होकर वह सोमवार को हर्रैया विद्युत उपकेंद्र पहुंचे, लेकिन वहां कोई अधिकारी नहीं मिला।

सिस्टम की गड़बड़ी थी हर्रैया के एसडीओ अजय प्रताप यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि यह गलती सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से हुई थी। उन्होंने तुरंत बिल को संशोधित कर मूल राशि 27,274 रुपये कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षण अभियंता प्रसाद सिंह ने जांच करवाई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कार्यालय सहायक दीपक कुमार तिवारी ने जानबूझकर यह गड़बड़ी की थी। इसके बाद एमडी के निर्देश पर दीपक कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *