बदायूं में पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा में बदायूं से 554 अभ्यर्थी चुने गए हैं। यहां लिखित परीक्षा में 628 अभ्यर्थी पास हुए थे लेकिन 23 अपना डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन कराने नहीं पहुंचे। जबकि डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन समेत शारीरिक नापजोख में 51 फेल हो गए।
.
यह प्रक्रिया 26 दिसंबर से पुलिस लाइन में चल रही थी। इसके लिए शासन स्तर से टीम गठित की गई थी। एसएसपी डॊ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि डीवी/पीएसटी में कुल 628 अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जाना था, जिसमें 605 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 23 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। उपस्थित 605 अभ्यर्थी में से कुल 554 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए व 51 अनुत्तीर्ण रहे।
पहले महिला फिर पुरुष अभ्यर्थियों का आया नंबर
परीक्षण में पहले महिला अभ्यर्थियों का नंबर आया। 26 से 28 दिसंबर तक महिला अभ्यर्थियों का डीवी हुआ। इनमें कुल 175 महिला अभ्यर्थी शामिल हुईं। जबकि तीन गैरहाजिर रहीं। इनमें 167 महिला अभ्यर्थी पास हुईं। जबकि आठ फेल हो गईं। 29 दिसंबर से 06 जनवरी तक पुरुष अभ्यर्थियों का डीवी व पीएसटी की प्रक्रिया हुआ। इनमें 450 में से 430 पुरुष अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 430 अभ्यर्थी में से कुल 387 पुरुष अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए व 43 पुरुष अभ्यर्थी फेल हो गए।
Source Agency News
Zaman Times