Breaking News

11 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

Image Source : PTI
देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

नई दिल्लीः देश के कई राज्यों से मानसून विदाई ले चुका है जबकि कुछ जगहों पर मानसून अभी भी सक्रिय है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आसमान ज़्यादातर साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

भारी बारिश का येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रायलसीमा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में भी आज छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि 11 अक्टूबर तक 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली के लिए मौसम अपडेट

उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत के लिए, मौसम विभाग ने बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की है और मौसम सामान्य रहेगा। दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिन का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी

मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से मानसून विदाई ले रहा है। जबकि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून विदा ले चुका है।

पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों विशेष तौर पर नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। यहां पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि 8 से 11 अक्टूबर के दौरान मालदीव, लक्षद्वीप कोमोरिन क्षेत्रों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कई हिस्सों, कैलोंग और केरल, कर्नाटक तटों, मन्नार की खाड़ी में 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इसलिए, मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जाती है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *