Breaking News

‘मेरे बिना पूरी नहीं होगी…’ हेरा फेरी 3 की कास्ट पर तब्बू ने किया रिएक्ट

 

Image Source : INSTAGRAM
हेरा फेरी 3 में तब्बू की एंट्री!

प्रियदर्शन ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक गुड न्यूज दी थी। निर्देशक ने फैंस को बताया कि वह ‘हेरा फेरी’ की तीसरी किश्त लेकर दर्शकों के बीच जल्द हाजिर होंगे। उन्होंने जैसे ही ‘हेरा फेरी 3’ का ऐलान किया, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपने इस पोस्ट में प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को भी टैग किया था, जिससे एक बात तो तय हो गई कि राजू, बाबू भैया और श्याम की तिकड़ी फिर बड़े स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। इस बीच तब्बू ने भी फिल्म में एंट्री की ओर इशारा किया है।

प्रियदर्शन ने हाल ही में किया था हेरा फेरी 3 का ऐलान

प्रियदर्शन ने 30 जनवरी को एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने हेरा फेरी 3 का ऐलान किया था। अक्षय कुमार ने निर्देशक के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और इसी के साथ उन्होंने कहा कि ‘आपका जन्मदिन मनाने के लिए इससे बेहतर तरीका और क्या होगा कि मैं पूरा दिन आपके साथ सेट पर बिताऊं।’ जवाब में प्रियदर्शन ने एक पोस्ट शेयर किया और लिखा- ‘मैं भी रिटर्न गिफ्ट देना चाहता हूं। मैं ‘हेरा फेरी 3′ बनाना चाहता हूं, क्या आप तैयार हैं?’

तब्बू ने दिया ‘हेरा फेरी 3’ में एंट्री का हिंट

अपने पोस्ट में प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल को भी टैग किया था। प्रियदर्शन के इस ऐलान के 3-4 दिन बाद अब तब्बू ने सोमवार को अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फोटो शेयर की और इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘कास्ट मेरे बिना पूरी नहीं होगी।’ तब्बू के इस पोस्ट ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ वह भी इस फिल्म में नजर आएंगी।

Tabu

Image Source : INSTAGRAM

तब्बू का पोस्ट

हेरा फेरी में तब्बू का रोल

तब्बू  साल 2000 में आई ‘हेरा फेरी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। उन्होंने फिल्म में अनुराधा शिवशंकर का किरदार निभाया था, जिसके प्यार में श्याम पड़ जाता है। 2006 में इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म आई, जिसमें अक्षय, सुनील और परेश तो नजर आए, लेकिन तब्बू दिखाई नहीं दीं। इस फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। हेरा फेरी 2 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल के अलावा बिपाशा बसु और रिमी सेन नजर आई थीं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में तब्बू नजर आती हैं या नहीं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *