Breaking News

जहां अनुभव बढ़ा, वहां सैलरी घटी! IT प्रोफेशनल की कहानी ने खड़े किए सवाल

 

IT industry: भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को लेकर रेडिट पर एक आईटी प्रोफेशनल की पोस्ट इन दिनों खूब चर्चा में है. खुद को जावा डेवलपर बताने वाले इस यूजर ने दावा किया है कि कंपनी में साढ़े पांच साल काम करने के बावजूद उसकी मासिक सैलरी बढ़ने के बजाय घट गई है.

r/developersIndia फोरम पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, यूजर ने साल 2020 में TCS जॉइन की थी. उस वक्त उसकी शुरुआती सैलरी 25,000 रुपये प्रति माह थी. लेकिन 2026 में, 5.5 साल का अनुभव होने के बाद भी उसकी इन हैंड सैलरी घटकर 22,800 रुपये रह गई है.

युवक ने अपनी पोस्ट में कही ये बात 

यूजर ने बताया कि वह टियर 3 कॉलेज से ग्रेजुएट है. TCS जॉइन करने के बाद उसने आईटी स्किल्स पर ध्यान देने के बजाय सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू कर दी. इसी कारण उसे लगातार C और D जैसे लो परफॉर्मेंस बैंड मिले. जुलाई 2025 में उसे परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्लान (PIP) पर डाल दिया गया. कड़ी मेहनत के बाद वह एक नए प्रोजेक्ट में असाइन हो गया, लेकिन उसने अपने मैनेजर को PIP स्टेटस की जानकारी नहीं दी. PIP की अवधि बिना टर्मिनेशन के खत्म हो गई, लेकिन उसकी अप्रेजल रोक दी गई.

जनवरी 2026 में उसने खुद को जावा बैकएंड डेवलपर के रूप में आगे बढ़ाया. इसके बाद जब वह नई नौकरियों के लिए इंटरव्यू क्लियर करता है, तो समस्या सामने आती है. यूजर का दावा है कि HR उसकी सैलरी स्लिप देखकर शक करने लगते हैं और ऑफर पर बातचीत रोक देते हैं. पोस्ट के अंत में यूजर ने आईटी सेक्टर में टिके रहने को लेकर चिंता जाहिर की और कम्युनिटी से सलाह मांगी. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और कई लोगों ने करियर से जुड़ी रणनीतिक सलाह दी.

जानें किसने क्या दी सलाह

एक यूजर ने लिखा, ‘छोटी छोटी सैलरी जंप के साथ स्टार्टअप्स में जाने की कोशिश करो. शुरुआती स्टेज के स्टार्टअप एक साल में तीन साल का एक्सपीरियंस दे देते हैं. हर एक दो साल में जॉब बदलो.’ एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया, ‘5 साल के अनुभव के बाद 22 हजार की सैलरी बेहद चिंताजनक है. इतनी जल्दी टेक्निकल एक्सपर्ट बनना मुश्किल होगा. ऐसे में MBA एक अच्छा विकल्प हो सकता है.’ यह वायरल पोस्ट आईटी इंडस्ट्री में करियर ग्रोथ, परफॉर्मेंस मैनेजमेंट और सैलरी प्रोग्रेशन को लेकर नई बहस छेड़ रही है.

(नोट-यह पूरी जानकारी रेडिट पर यूजर द्वारा साझा किए गए विवरण पर आधारित है.)

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *