Breaking News

आलिया या ऐश्वर्या? जब रैम्प पर निकलीं दो हसीनाएं, हुस्न के जलवे देखते रहे लोग

 

Image Source : INSTAGRAM
ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट।

पेरिस फैशन वीक 2024 का आगाज हो गया है। एक बार फिर स्टाइलिश डीवाज रैंप पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं। इस साल भारत से दो हसीनाएं इसका हिस्सा बनी हैं। हर साल की तरह ब्यूटी पेजेंट विजेता ऐश्वर्या राय अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत रही हैं, वहीं दूसरी और बॉलीवुड की स्टालिश डीवा आलिया भट्ट भी रैंप पर अपने चार्म का जादू चलाती दिखीं। दोनों बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आईं। जहां ऐश्वर्या का ग्रेसफुल अवतार फिर दिखा, वहीं आलिया हमेशा की तरह क्यूट लुक में दिखीं। इनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रैंप पर दोनों ही पूरे जोश के साथ वॉक करती नजर आ रही हैं।

ऐश्वर्या का फिर दिखा चार्म

ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक 2024 में रैंप वॉक करके एक बार फिर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनका लुक हर बार की तरह काफी यूनिक रहा। उन्होंने रेड सैटिन फिनिश बलून मैक्सी ड्रेस कैरी की थी। इसमें एक बड़ी ट्रेल भी जुड़ी हुई थी। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने रेड बोल्ड लिप्स और फ्रिजी ओपन हेयरस्टाइल को चुका। इन लुक में ऐश्वर्या किसी स्टार डीवा से कम नहीं लगीं। रैंप पर लोग उन्हें एक टक देखते रहे गए। पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उन्होंने वॉक की और फिर बीच मंच पर लोगों को नमस्कार किया। विदेशी मंच पर वो कभी भी नमस्ते कहने से नहीं चूकतीं। जैसे ही ऐश्वर्या मंच पर आईं, मानों लोगों की सांसे थम गईं। इसकी झलक आप वीडियो में देख सकते हैं।

यहां देखें वीडियो

 

कुछ ऐसा था आलिया का लुक

बात करें आलिया भट्ट की तो वो भी काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। सिल्वर मेटेलिक क्रॉसेट टॉप में आलिया भट्ट भी कमाल की लगीं। इस टॉप को उन्होंने ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ कैरी किया। उनका ये लुक काफी स्टाइलिश था। इस उन्होंने मिनिमल मकअप और वेवी बालों के साथ कैरी किया। आलिया काफी क्यूट दिखीं। मेट गाला के बाद अब पेरिस फैशन वीक में उन्होंने लोगों का दिल जीता। लोगों को उनका ये अंदाज भी भा गया और लोगों ने कहा कि वो हमेशा कि तरह इस बार भी क्यूट लग रही हैं। आलिया की वॉक की भी खूब तारीफें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि वो किसी विदेशी मॉडल से कम नहीं लग रही हैं।

यहां देखें वीडियो

 

ग्रुप वॉक में भी निखरीं भारतीय हसीनाएं

बता दें, ऐश्वर्या राय सालों से इस फैशन शो का हिस्सा बनती रही हैं, लेकिन आलिया भट्ट के लिए ये अभी नया है। दोनों ही लॉरियल की मॉडल के रूप में नजर आईं। इन्हें एक साथ भी रैंप पर वॉक करते देखा गया। पूरे ग्रुप के बीच हाथ में गुलाब लिए दोनों काफी इंप्रेसिव दिखीं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *