Breaking News

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी

 

Image Source : PTI
कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। नोएडा के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर के आकाश में बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की उम्मीद कम ही है। वहीं, राजस्थान, मुंबई समेत देश के कई इलाकों में गर्मी बढ़ गई है। जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश का दौर अभी भी जारी है।

इन राज्यो ंमें भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है।

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना में छिटपुट बारिश और तूफान का अनुमान है। लद्दाख में गरज के साथ छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आधिकारिक रूप से लौट जाने के बाद दिल्ली में तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 के आस-पास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।

इन राज्यों से मानसून विदाई लेने को तैयार

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2-3 दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। लखीमपुर खीरी, शिवपुरी, कोटा, उदयपुर, दीसा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ से मानसून विदाई लेने को तैयार है।

 मुंबई में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली की तरफ मुंबई में भी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि मुंबई में गर्मी का स्तर और बढ़ने वाला है और अगले सप्ताह (8 अक्टूबर) तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि आज आज शाम हल्की बारिश होने की संभावना है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *