Breaking News

आज रात आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, भारत में भी देख सकेंगे स्नो मून?

 

Image Source : FILE PHOTO
आज रात दिखेगा अद्भुत नजारा

माघ पूर्णिमा, जिसे स्नो मून के नाम से भी जाना जाता है, आज 12 फरवरी की रात को दिखेगा। स्नो मून एक अद्भुत घटना है जिसे आज रात देखा जा सकता है। इस खगोलीय घटना का नाम इस महीने में होने वाली भारी बर्फबारी के कारण स्नो मून रखा गया है। नासा ने बताया है कि भारी बर्फबारी के कारण इसे ‘स्नो मून’ कहा गया। इस शीतकालीन अवधि के दौरान संसाधनों की कमी के कारण इस चंद्र घटना को “हंगर मून” भी कहा जाता है। इस खगोलीय घटना के सेल्टिक और पुरानी अंग्रेज़ी परंपराओं में अन्य लोकप्रिय नाम स्टॉर्म मून, आइस मून या बियर मून भी हैं।

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है और खासकर माघ की पूर्णिमा बेहद खास है। इस साल 2025 की दूसरी पूर्णिमा यानी माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को है और आज ही आसमान में स्नो मून का नजारा दिखाई देने वाला है। इसे देखने के लिए आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं है, आप बिना किसी यंत्र के अपनी आंखों से बर्फीले चांद या स्नो मून को आसमान में चमकता हुआ देख सकते हैं, लेकिन इसकी पूरी खूबसूरती का आनंद लेने के लिए आपको जहां रोशनी कम हो वहां से देखना होगा।

आखिर क्या है ये स्नो मून? 

नासा के अनुसार, “स्नो मून” शब्द अमेरिका में कुछ मूल अमेरिकी जनजातियों द्वारा सर्दियों की दूसरी पूर्णिमा को दिया गया ऐतिहासिक नाम है। साल के इस समय में होने वाली बर्फबारी के कारण इसे स्नो मून कहा जाता है। भोजन की उपलब्धता की कमी के कारण भारी बर्फबारी भी इसके वैकल्पिक नाम – “हंगर मून” भी कहा गया है। इसके कुछ अन्य नाम आइस मून और स्टॉर्म मून हैं। स्नो मून नाम मूल अमेरिकी और यूरोपीय परंपराओं से आया है। यह अमेरिका और यूरोपीय देशों में काफी लोकप्रिय है।

कब और कहां और केसे दिखेगा स्नो मून? 

स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, स्नो मून बुधवार की शाम से दिखाई देगा और सुबह 8:53 बजे ईएसटी (7:23 बजे आईएसटी) पर अपनी अधिकतम चमक तक पहुंच जाएगा और इस दौरान पूरा आसमान रोशनी से नहा उठेगा। चंद्रमा सूर्यास्त के आसपास पूर्व में उदय होगा और आधी रात तक अपने चरम पर पहुंच जाएगा। यदि आप इसे बुधवार को देखने से चूक जाते हैं, तो गुरुवार की रात भी इसकी एक झलक पाने का अवसर आपको मिल सकता है।

क्या यह भारत में दिखाई देगा? 

भारत में स्काईगेज़र्स समय और तिथि के अनुसार 12 फरवरी को शाम 7:23 बजे IST, स्नो मून आसमान में दिखेगा और खास बात ये है कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस वर्ष स्नो मून सिंह राशि में दिखाई देगा।
स्नो मून के साथ-साथ, आप आज आसमान में खुली आंखों से शुक्र, बृहस्पति और मंगल ग्रह को भी आकाश में देख सकते हैं। बस सूर्योदय के आसपास, आसमान में आप पूरब की तरह देखें।

earthsky.org के अनुसार, स्नो मून बुधवार की शाम लगभग 6:41 PM बजे पर यह दिखना शुरू होगा. वहीं भारतीय समय के अनुसार, ये स्नो मून 12 फरवरी को करीब शाम 7 बजकर 23 मिनट पर आसमान में नजर आएगा. माघ पूर्णिमा का स्नो मून दूधिया रोशनी से नहाया नजर आएगा. और आगे चलकर अपनी चरम रोशनी पर पहुंच जाएगा.

अगली बार 2 फरवरी, 2026 को स्नो मून दिखाई देगा।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *