Breaking News

‘नागिन 6’ की इस एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, 1 हफ्ते पहले उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाह

 

Image Source : INSTAGRAM
टीवी एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी

टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत से 8 दिसंबर को शादी कर ली। उन्होंने शादी के 5 दिन बाद ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसके बाद से कपल एक बार फिर से चर्चा में आ गए। 13 दिसंबर को हर्षद अरोड़ा ने अपनी शादी की खूबसूरत क्लिप अपलोड की, जो नेटिजन्स को बहुत पसंद आ रही है। हर्षद अरोड़ा और मुस्कान राजपूत ने फिल्मी स्टाइल में शादी की। कपल ने अपनी ग्रैंड वेडिंग के वीडियो में वरमाला से लेकर सात फेरे तक, कुछ खास पलों की झलक दिखाई है, जिसमें दोनों खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

हर्षद अरोड़ा की हुईं मुस्कान राजपूत

‘गुम है किसी के प्यार में’ से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले हर्षद अरोड़ा ने अपनी पत्नी संग शादी की क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘हमारी कहानी अब शुरू हुई @themuskaanrajput’ । हर्षद अरोड़ा और मुस्कान राजपूत की शादी उनके परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में हुई। अब शादी के बाद उनका पहला पोस्ट सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। कपल का ये वीडियो देख स्टार्स और फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। हर्षद अरोड़ा और मुस्कान राजपूत की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी।

 

सगाई के बाद उड़ी प्रेग्नेंसी की खबर

शादी के एक हफ्ते पहले मुस्कान की ब्लैक ड्रेस में एक फोटो खूब चर्चा में रही है, जिसमें वह पेट पर हाथ रखें दिख रही थी। ये तस्वीर देखकर लोग कह रहे थे कि वह सगाई के बाद प्रेग्नेंट हो गई हैं, लेकिन उन्होंने बाद में इन अफवाहों पर विराम लगते हुए कहा, ‘मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं और ये खबर जो मुझे लेकर चर्चा में है, वो पढ़कर मुझे बहुत दुख हो रहा है।’ बता दें कि मुस्कान राजपूत और हर्षद अरोड़ा लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।

इस टीवी से हुए फेमस

हर्षद अरोड़ा के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 2014 में सीरियल ‘बेइंतेहा’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। 2016 में वे एक और पॉपुलर ड्रामा ‘दहलीज’ में नजर आए। हालांकि, उन्होंने नेम फेम टीवी सीरीज ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सत्या के किरदार से मिली।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *