Breaking News

एयर इंडिया विमान हादसा: IMA की अपील पर टाटा ग्रुप ने आगे बढ़कर की मदद।

 

Air India Plane Crash: एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 12 जून को हुई इस भयानक दुर्घटना में 274 लोगों की मौत हो गई. मरने वालोंं में सिर्फ विमान में सवार यात्री ही नहीं  बल्कि जमीन पर मौजूद कई लोग भी थे. अहमदाबाद में हुए इस हादसे में बीजे मेडिकल कॉलेज के कई छात्र भी मौजूद थे, जिनमें कुछ घायल हुए और कुछ की जान भी चली गई. इस दुखद घटना के  बाद अब इन छात्रों और उनके परिवारों की सहायता की मांग उठी है.

IMA ने टाटा समूह से लगाई मदद की गुहार
गुजरात राज्य शाखा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार को टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर बीजे मेडिकल कॉलेज के प्रभावित छात्रों के लिए वित्तीय और मानवीय सहायता की अपील की है. IMA ने अपने पत्र में लिखा- “हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि आप घटनास्थल पर मौजूद उन मेडिकल छात्रों के लिए वित्तीय सहायता और जरूरी मदद दें जो इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए या जिनकी जान चली गई.” पत्र में यह भी कहा गया कि एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है, ऐसे में मेडिकल छात्रों के साथ भी समान संवेदना और सहयोग होना चाहिए. IMA ने लिखा, ये छात्र सिर्फ पीड़ित नहीं थे, बल्कि भविष्य के डॉक्टर थे, उनके परिवार भी सहायता के हकदार हैं.”

टाटा ग्रुप ने मदद की घोषणा, घायलों का मेडिकल खर्च भी उठाएगा
इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, IMA की अपील के कुछ ही घंटों बाद एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ कैंपबेल विल्सन ने एक वीडियो संदेश में यह घोषणा की है कि टाटा ग्रुप हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 1 करोड़ की सहायता राशि देगा. साथ ही, जो लोग घायल हुए हैं, उनके सभी इलाज का खर्च टाटा ग्रुप उठाएगा. उन्होंने भावुक होकर कहा, “हम इस अपूरणीय क्षति से बेहद दुखी हैं और प्रभावितों के लिए शोक व्यक्त करते हैं.”

IMA और मेडिकल समुदाय ने टाटा ग्रुप की तत्परता की सराहना की
IMA और मेडिकल समुदाय ने टाटा समूह की संवेदनशीलता, तेज प्रतिक्रिया और जिम्मेदारी भरे रवैये की खुलकर तारीफ की है. कैंपबेल विल्सन ने बताया कि वह खुद घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं. साथ ही, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि एयर इंडिया जांच में पूरा सहयोग देगा और पीड़ित परिवारों के साथ दीर्घकालिक रूप से जुड़ा रहेगा.

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *