Breaking News

जिस सुपरस्टार पर मेकर्स ने खेला 2100 करोड़ का दांव, 2 फिल्मों से कर दी पैसों की बारिश

 

Image Source : INSTAGRAM
प्रभास।

एक ऐसा एक्टर है जिसने साउथ की फिल्मों से शुरुआत की। वहीं अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों को छुआ और अब देश भर में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इन्हें पैन-इंडिया सुपरस्टार कहा जाने लगा है। इस एक्टर पर फिल्म मेकर्स एक के बाद एक कईं दांव खेल रहे हैं और ऐसे  में इनके पास फिल्मों की झड़ी लगी हुई है। मेकर्स इन पर पैसे लगाने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि प्रभास हैं। ‘बाहुबली’, ‘बाहुबली 2’, ‘सलार’, ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्मों के साथ उन्होंने भारतीय सिनेमा में एक पावरहाउस के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उनके दर्शक उन पर अटूट प्यार लुटाते हैं। यही वजह है कि वो एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर देने में कामयाब हो रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी सफलता ही एक मात्र ऐसी वजह है कि निर्माता उनकी फिल्मों में बड़ी रकम लगाने से नहीं हिचकिचाते।

एक साल में दो हिट फिल्में

इस साल प्रभास ने दो बड़ी हिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने ‘सलार’ से पर्दे पर धूम मचा दी। इस फिल्म की सफलता ने नए रिकॉर्ड बनाए और दुनिया भर में 618 करोड़ की कमाई की। वहीं हाल में रिलीज हुई ‘कल्कि 2898 एडी’ ने इस साल को उनके लिए सफल बानने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ‘कल्कि 2899 एडी’ ने दुनिया भर में 1042.25 रुपये की कमाई की और इस फिल्म की जमकर तारीफ भी हुई। अब इसी के बाद एक्टर की कई और फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। प्रभास के पास 5 कगड़ी फिल्मों का लाइनअप है। पांचों फिल्में मेगा बजट हैं और इनका कुल बजट जोड़े को 2100 करोड़ रुपये बैठता है। कोई भी फिल्म 300 करोड़ रुपये से कम की नहीं है और एक फिल्म तो 700 करोड़ से ज्यादा के बजट की है, जो अब तक बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक होने वाली है।

प्रभास की अपकमिंग फिल्में और बजट

  • सलार 2: ₹360 करोड़
  • स्पिरिट: ₹320 करोड़
  • हनु राघवपुडी प्रोजेक्ट: ₹320 करोड़
  • द राजासाब: ₹400 करोड़
  • कल्कि 2 : ₹700 करोड़

कहानी और अभिनय का बेजोड़ बनाता है फिल्में कारगर

बता दें, प्रभास सिर्फ अपनी उपस्थिति से किसी भी फिल्म को चलाने का दम रखते हैं। इसके साथ ही अगर फिल्म की कहानी अच्छी हो तो सोने पर सुहागा हो जाता है। यही कॉम्बिनेशन ‘बाहुबली’ सीरीज, ‘सलार’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखने को मिला। आने वाले साल में प्रभास की कई फिल्में धमाका करेंगी। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि उनकी अपकमिंग फिल्में कितनी सफल होती हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *