Breaking News

कांग्रेस पार्टी के संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू, लोकसभा चुनाव 2029 की है तैयारी

 

Image Source : FILE PHOTO
प्रतीकात्मक तस्वीर

कांग्रेस पार्टी के संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव 2029 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी नई टीम तैयार कर रही है। इस साल के अंत में होने वाले बिहार और अगले साल होने वाले पांच राज्यों के चुनावी समीकरणों को भी ध्यान रखते हुए संगठन में फेर बदल किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल अपने पद पर बने रहेंगे। बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और असम में प्रभारी बदले जा सकते हैं, साथ ही महाराष्ट्र , हिमाचल प्रदेश, तमिल नाडू, बिहार और उत्तराखंड राज्यों के अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं। वहीं पार्टी प्रभारी मोहन प्रकाश की संगठन से छुट्टी हो सकती है। गुलाम अहमद मीर को झारखंड से हटाया जाएगा, क्योंकि वह कश्मीर में कांग्रेस के विधायक दल के नेता हैं।

कांग्रेस संगठन में फेरबदल

इसके अलावा भूपेश बघेल को महासचिव बनाकर संगठन में लाया जा सकता है तो वहीं मीनाक्षी नटराजन, सचिन राव, अजय कुमार लल्लू, वामशी रेड्डी, कृष्णा अलावुरु जैसे नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इससे पहले हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं इससे पूर्व लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब कांग्रेस पार्टी के संगठन में बदलाव किया जा रहा है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *