Breaking News

हिंद महासागर पर नजर रखने वाला नौसेना का IFC अब INS अरावली के रूप में कार्य करेगा।

 

भारतीय नौसेना ने गुड़गांव स्थित आईएफसी-आईओआर सेंटर को अब नेवल स्टेशन आईएनएस अरावली नाम देने का फैसला किया है। इस नेवल स्टेशन को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की उपस्थिति में कमीशन किया जाएगा।

हिंद महासागर की निगरानी का अहम केंद्र

नौसेना का इंफोर्मेशन फ्यूजन सेंटर-इंडियन ओशियन रीजन (आईएफसी) वॉर-रूम की तरह कार्य करता है। यहां से पूरे हिंद महासागर पर नजर रखी जाती है। इसके लिए भारतीय नौसेना के सभी युद्धपोत, पनडुब्बियां और समुद्री-तटीय रडार स्टेशन जुड़े रहते हैं। साथ ही सैटेलाइट कम्युनिकेशन से भी इस केंद्र को समर्थन मिलता है।

सुरक्षा और सहयोग की दिशा में कदम

आईएनएस अरावली, सूचना और संचार नेटवर्क का अहम हिस्सा होगा, जो भारत और भारतीय नौसेना की कमान, नियंत्रण और मेरीटाइम डोमेन अवेयरनेस ढांचे को मजबूती देगा। इसका मुख्य उद्देश्य समुद्री सुरक्षा और सहयोग को बढ़ाना है।

समुद्री अपराधों पर कड़ी नजर

आईएफसी पायरेसी, हाईजैकिंग, तस्करी, अवैध मछली पकड़ने और मानव तस्करी जैसे समुद्री अपराधों पर नजर रखता है। इस दौरान यह मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ मिलकर काम करता है।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग

आईएफसी लगभग दो दर्जन देशों की नौसेनाओं और संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय करता है। इसके अलावा करीब 50 अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ यह केंद्र 24×7 जुड़ा रहता है।

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *