Breaking News

सलमान खान को धमकी देने वाला कर्नाटक से हुआ गिरफ्तार, सिंगर है आरोपी

 

Image Source : FILE PHOTO
सलमान खान

मुंबई पुलिस को सलमान खान से जुड़े एक केस में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कर्नाटक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति ने बीते दिनों पहले सलमान खान को धमकी दी थी। इस केस को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही थी। पु्लिस ने बताया कि बीते दिनों मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में सलमान खान सहित एक अन्य सिंगर को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी सिलसिले में फिर जांच शुरू की गई तो जो सच्चाई सामने आई उसे जान सबके होश उड़ गए।

सलमान खान के साथ एक सिंगर को भी दी थी धमकी

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भेजी गई धमकी मामले में यूट्यूब पर ‘मैं सिकंदर हूं’ गाना लिखने वाले सिंगर और सलमान खान का नाम था। साथ ही 5 करोड़ की भी मांग की गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मामले में जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि जिस नंबर से यह धमकी भेजी गई वह वेंकटेश नारायण नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर है।

नंबर के मालिक को तो पता ही नहीं था मामला

फिर मुंबई पुलिस की टीम आरोपी की खोज में कर्नाटक पहुंची। जब वेंकटेश का फोन चेक किया गया तो पता लगा वह एक साधारण फोन का उपयोग करता है, जिसमें व्हाट्सएप इंस्टॉल नहीं है। इसके बाद पुलिस ने देखा कि फोन में व्हाट्सएप इंस्टॉल करने के लिए एक ओटीपी आया हुआ है। वेंकटेश ने पुलिस को बताया कि वह (वेंकटेश) एक दिन बाजार गया हुआ था और किसी अनजान व्यक्ति ने उससे एक फोन करने के लिए उसका मोबाइल मांगा। इसके बाद वेंकटेश ने उसे अपना फोन दिया और उस व्यक्ति ने वेंकटेश के नंबर पर व्हाट्सएप एक्टिव कर लिया।

चंगुल में फंसा आरोपी

इसके बाद पुलिस ने अपनी पड़ताल आगे बढ़ाई तो आरोपी उसके चंगुल में आ गया। फिर पुलिस ने आरोपी की जांच शुरू की तो पता चला कि सलमान खान के साथ जिस अन्य व्यक्ति को धमकी दी गई थी, यह वही है। उसने मस्ती मजाक में खुद को और सलमान को यह धमकी दी थी।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को कर्नाटक से ही गिरफ्तार किया है। आगे पुलिस बताया कि आरोपी का नाम सोहेल पाशा है। आरोपी की उम्र 24 साल है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *