Breaking News

एयरस्ट्राइक के बाद तनाव बढ़ा, तालिबान ने पाकिस्तान की 15 पोस्ट पर जमाया नियंत्रण

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक के बाद, जिसमें कई नागरिकों की मौत हुई थी, तालिबान सरकार ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते 48 घंटों से दोनों देशों की सीमाओं पर छिटपुट गोलीबारी और हमले जारी हैं।

अफगान सेना की कार्रवाई

  • अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान के हमले का बदला लेने के लिए अफगान सेना ने सैन्य अड्डों और चौकियों पर हमले शुरू किए हैं।

  • अफगान सेना ने टैंक, आर्टिलरी, मल्टी बैरल रॉकेट लांचर और मोर्टार का इस्तेमाल किया।

  • तालिबान प्रवक्ता के अनुसार, अब तक पाकिस्तान की 15 चौकियों पर अफगान सेना का कब्जा हो चुका है।

  • अफगान प्रवक्ता का दावा है कि कुनार सीमा पर पाकिस्तान के 40 सैनिक मारे गए, जिनमें से 13 के शव अफगान सैनिक अपने साथ ले गए।

कब्जा की स्थिति

  • नंगरहार सीमा: 2 चौकियां

  • गोश्ता सीमा: 3 चौकियां

  • कुनार सीमा: 2 चौकियां

  • अफगान सेना के ऑपरेशन में 201 खालिद बिन वालिद ब्रिगेड और 205 अल-बद्र ब्रिगेड शामिल हैं।

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक

  • बीते 22 फरवरी 2026 को पाकिस्तान ने नंगरहार और पतिका प्रांतों में कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की।

  • इस हमले में एक ही परिवार के 16 नागरिकों की मौत हुई।

  • तालिबान ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की थी और बदले की चेतावनी दी थी।

भारत की प्रतिक्रिया

  • भारत ने पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक की कड़ी निंदा की।

  • विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा:

“भारत अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों की जान गई। भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है।”

About Zaman-Admin

Check Also

तारिक रहमान के सत्ता संभालते ही तीस्ता परियोजना पर चीन की दिलचस्पी बढ़ी, क्षेत्रीय राजनीति में नई सरगर्मी

  बांग्लादेश में Tarique Rahman के प्रधानमंत्री पद संभालने के तुरंत बाद चीन ने तीस्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *