Breaking News

एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से पलटा टैंकर: सड़क पर फैला सरसों का तेल, ड्राइवर-हेल्पर घायल, आगरा से लखीमपुर जा रहे थे – Kannauj News

 

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा हुआ, जहां टायर फटने से एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर में भरा सरसों का तेल सड़क पर फैल गया और टैंकर के ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए।

.

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह के अनुसार, यह हादसा एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 148 के पास हुआ। टैंकर आगरा से सरसों का तेल लेकर लखीमपुर खीरी जा रहा था। हादसे में आगरा के अट्टापुर गांव निवासी टैंकर ड्राइवर ऋषिकेश और हेल्पर सोनू घायल हुए, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से इटावा जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

परिजनों को दी गई जानकारी घटना की सूचना मिलते ही सौरिख और सकरावा थानों की पुलिस और यूपीडा की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के लिहाज से टैंकर के आसपास सेफ्टी कोन लगाए गए। प्रशासन ने घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी और टैंकर व तेल मालिक को भी सूचित किया गया है, ताकि वे दूसरा टैंकर भेज सकें। फिलहाल हाइड्रा की मदद से पलटे हुए टैंकर को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है।

हाइड्रा की मदद से पलटे हुए टैंकर को सीधा कराया जा रहा है।

हाइड्रा की मदद से पलटे हुए टैंकर को सीधा कराया जा रहा है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

‘डिग्री चाहिए तो पहले दो खून’… छात्रों पर बढ़ता दबाव, ताइवान में महिला कोच को क्यों कहा जा रहा है ‘वैंपायर’?

ताइवान में एक महिला फुटबॉल कोच पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उसने छात्राओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *