Breaking News

शूटिंग में सुनील शेट्टी को लगी थी चोट, एक्शन सीन पड़ा था भारी, अब दिया हेल्थ अपडेट

 

Image Source : INSTAGRAM
सुनील शेट्टी

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी को सूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद शूटिंग को रोकना पड़ा था। सुनील शेट्टी की चोट की खबर ने उनके फैन्स को भी परेशान कर दिया था। अब सुनील शेट्टी ने फैन्स के लिए राहत की खबर दी है। साथ ही अपना हेल्थ अपडेट बताया है। सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, ‘छोटी सी चोट थी, जो ठीक हो गई है। मैं अब बिल्कुल ठीक हूं और फिर से शूटिंग के लिए तैयार हूं। इतना प्यार और समर्थन के लिए आपका शुक्रिया।’ बता दें कि हाल ही में अपनी ओटीटी सीरीज के एक्शन सीन के दौरान सुनील शेट्टी को चोट लग गई थी। जिसके बाद अब वे ठीक हो गए हैं।

63 साल में भी दमदार बॉडी और धांसू एक्शन

सुनील शेट्टी बॉलीवुड में 3 दशक से छाए हुए हैं। 90 के दशक में बतौर एक्शन हीरो अपने करियर को शुरू करने वाले सुनील शेट्टी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्शन से लेकर रोमांस और ड्रामा फिल्मों में भी सुनील शेट्टी ने दमदार काम किया है। अब 63 साल की उम्र में सुनील शेट्टी की धांसू बॉडी के सामने न्यूकमर एक्टर्स भी फीके लगते हैं। सुनील शेट्टी अभी भी पर्दे पर एक्शन करते नजर आते रहते हैं। आईएमडीबी के मुताबिक सुनील शेट्टी इन दिनों 16 प्रोजे्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। इनमें से कुछ फिल्में और कुछ ओटीटी सीरीज हैं।

Suniel Shetty

Image Source : INSTAGRAM

सुनील शेट्टी

mg

फिल्मों के साथ सीरीज और रियालिटी शो में करते हैं काम

सुनील शेट्टी फिल्मों के साथ दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी हिस्सा लेते रहते हैं। कई बार रियालिटी शो में भी सुनील शेट्टी का जलवा देखने को मिला है। डांसिंग रियालिटी शो में सुनील शेट्टी ने माधुरी दीक्षित के साथ भी काम किया है। सुनील शेट्टी फिल्मों के साथ ओटीटी सीरीज में भी एक्टिव हैं। इसके साथ ही टीवी के रियालिटी शोज भी होस्ट करते नजर आते रहते हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *