Breaking News

साइड रोल्स करते हुए काट दिए 5 साल, फिर स्टारकिड के हाथ लगी फिल्म

 

Image Source : INSTAGRAM
आदित्य रॉय कपूर

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर आदित्य रॉय कपूर को बॉलीवुड सितारों समेत फैन्स ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के ऐसे स्टारकिड रहे हैं जिन्होंने 5 साल तक छोटे किरदारों में एक्टिंग के गुण सीखे। लेकिन मौका मिलते ही हीरो बनकर धड़ाधड़ 2 सुपरहिट फिल्में दे डालीं और 400 करोड़ रुपये कूट दिए। आदित्य रॉय कपूर के 39वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर की कहानी।

स्टारकिड होने के बाद भी 5 साल घिसी ऐड़ियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के देवर और फिल्मी परिवार के स्टारकिड आदित्य रॉय कपूर का जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ था। आदित्य रॉय कपूर ने जीडी समानी मेमोरियल स्कूल मुंबई से पढ़ाई की और सेंट एंड्री कॉलेज से ग्रेजुएशन कर नौकरी करने लगे। बतौर वीडियो जॉकी के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले आदित्य रॉय कपूर का एक्टिंग में मन लगने लगा। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर ने 2009 में फिल्मों में साइड रोल्स के जरिए एक्टिंग के गुण सीखने शुरू कर दिए। 2009 में आई फिल्म लंदन ड्रीम्स (London Dreams) से आदित्य रॉय कपूर ने करियर की शुरुआत की थी। सलमान खान और अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने लीड रोल निभाया। इसके बाद 2010 में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की फिल्म एक्शन रीप्ले में भी छोटा लेकिन दमदार रोल किया।

 

5 साल घिसी ऐड़ियां फिर बने स्टार

करीब 5 साल तक छोटे किरदारों को निभाने के बाद आदित्य रॉय कपूर को मौका मिला और हीरो बन गए। साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी-2’ में बतौर हीरो काम किया और बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया। इस फिल्म ने अच्छी कमाई की और 107 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर डाला। बतौर हीरो पहली ही फिल्म से आदित्य रॉय कपूर का करियर आसमान छूने लगा। इसके बाद इसी साल 2013 में आई फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में भी आदित्य रॉय कपूर ने लीड रोल किया। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। आदित्य रॉय कपूर ने 2013 में ही 2 फिल्मों के जरिए 400 करोड़ रुपयों की कमाई अपनी फिल्म के प्रोड्यूसर को करा डाली। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के स्टार बन गए। अब आदित्य रॉय कपूर अपने अब तक के करियर में 22 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर फैन्स ने उन्हें बधाई दी है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *