Breaking News

बुर्ज खलीफा से ‘रूह बाबा’ ने दिखाई झलकियां, दुबई घूमने निकले कार्तिक आर्यन

 

Image Source : INSTAGRAM
कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म ने अब तक 167.25 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगातार चल रही है। ‘सिंघम अगेन’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई ‘भूल भुलैया 3’ शानदार चल रही है। फिल्म में ‘रूह बाबा’ बने कार्तिक आर्यन का जलवा देखने को मिल रहा है। कार्तिक आर्यन अब अपनी फिल्म हिट होने के बाद दुबई की सैर पर निकले हैं। कार्तिक ने बुर्ज खलीफा से अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिनमें कार्तिक बुर्ज खलीफा के नजारों को एंजॉय कर रहे हैं।

वाराणसी में भी टेका माथा, गंगा आरती में लिया हिस्सा

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में वाराणसी में पहुंचकर गंगा आरती भी की। इसकी तस्वीरें भी कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कार्तिक ने यहां पहुंचकर भगवान भोले शंकर की शरण में माथा टेका और फिल्म के लिए धन्यवाद दिया। कार्तिक की फिल्म हिट होने के बाद लगातार सैर जारी है। वाराणसी में कार्तिक ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया था। जिसका वीडियो भी कार्तिक ने फैन्स के साथ शेयर किया था। अब कार्तिक वाराणसी के बाद दुबई की सैर पर निकल गए हैं। यहां कार्तिक ने बुर्ज खलीफा से इसकी तस्वीरें शेयर की हैं।

8 प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 हिट रही है। अब कार्तिक के हाथ में कई प्रोजेक्ट्स हैं। कार्तिक के अभी 8 प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। आईएमडीबी के मुताबिक आशिकी 3, हेरा फेरी 3, प्रेम की शादी, अर्जुन अस्त्र, पति-पत्नि और वो समेत कुछ दूसरे प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने 12 साल के करियर में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। कार्तिक अब तक 22 फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिनमें से कई फिल्में सुपरहिट रही हैं। अब कार्तिक के खाते में 8 से प्रोजेक्ट्स हैं।

 

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *