Breaking News

‘पंजाबी सारयां नू प्यार करदे आ’, पाकिस्तानी लड़की को गिफ्ट देकर ये क्या बोले दिलजीत

 

Image Source : INSTAGRAM
पाकिस्तानी लड़की से बात करते दिलजीत दोसांझ।

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। एक बार फिर उनरा दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पाकिस्तानी फैंस को गिफ्त देने के बाद बातों करते हैं। सामने आए वीडियो में दिलजीत लाइव परफॉरमेंस के दौरान एक प्रशंसक को जूते उपहार में देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्हें पता चलता है कि उनकी ये फैन पाकिस्तान से हैं। इस पर उन्होंने साफ किया कि म्यूजिक लवर्स के लिए को सरहदें नहीं होतीं। पंजाबी भाषा सीमा के उस पार भी बोली जाती है और इसके लिए दोनों देश के लोगों का साझा प्यार है, जिसे कम नहीं किया जा सकता है।

पाकिस्तानी फैन को देख कही दिल झू लेने वाली बात

दिलजीत इन दिनों दिल-लुमिनाती दौरे के लिए पूरे ब्रिटेन में परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को मैनचेस्टर में एक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया। इस कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी लड़की को एक खास तोहफा दिया। लड़की से बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि वह पाकिस्तान से है, जिसके बाद उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला संदेश दिया, जिससे भीड़ खुशी झूसे म उठी। इस पल का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर सिंगर की तारीफें कर रहे हैं। संदेश में दिलजीत ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सीमाएं लोगों को बांट सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह संगीत के माध्यम से लोगों के साथ अपने बंधन को संजोते हैं, जिसमें कोई बाधा नहीं है।

क्या बोले दिलजीत

आगे दिलजीत कहते हैं, ‘आप कहां से आई हैं…ओह पाकिस्तान! देखो चाहे वह भारत हो या पाकिस्तान, यह मेरे लिए एक है। हर पंजाबी के दिल में सभी के लिए अपार प्यार है। ये बॉर्डर राजनेताओं द्वारा बनाए गए हैं, लेकिन जो लोग पंजाबी बोलते और इस बोली को प्यार करते हैं, वो चाहे इधर रहते हैं या उधर, मेरे लिए सभी एक जैसे ही हैं। ऐसे में जो मेरे देश इंडिया से आए हैं, उनका भी स्वागत तो जो पाकिस्तान से आए हैं उनका भी बहुत स्वागत, म्यूजिक सांझा है।’ इसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी लड़की के लिए तालियां बजाईं और उनके आने के लिए तारीफ की।

यहां देखें वीडियो

पहली बार दिखा दिलजीत का परिवार 

बता दें, इस दौरान दिलजीत ने पहली बार अपने परिवार के सदस्यों को भी अपने प्रशंसकों से मिलवाया। शो के दौरान वह एक महिला के सामने झुके और उसे गले लगाते हुए नजर आए। फिर उन्होंने उनका हाथ थामा और दर्शकों से कहा, ‘वैसे यह मेरी मां हैं।’ जब उन्होंने अपनी मां को फिर से गले लगाया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद दिलजीत ने एक और महिला के सामने झुककर उससे हाथ मिलाया। गायक ने कहा, ‘वह मेरी बहन है। मेरा परिवार आज यहां आया है।’ ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *