Breaking News

“दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का ताज़ा मौसम अपडेट जानें”

देश में इन दिनों मौसम का हाल बदला-बदला सा है। राजधानी दिल्ली समेत देशभर में प्री मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। देश के अलग-अलग राज्यों में कल बारिश देखने को मिली। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के मौसम की अगर बात करें तो यहां आंशिक रूप से आज बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 15-25 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिले में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश हो सती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। साथ ही राज्य में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम की अगर बात करें तो यहां तेज हवाएं चलेंगी। इसलिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के कारण कई जिलों में गरज-चमक क साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं इस दौरान हवा की रफ्तार 10-15 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। साथ ही कई क्षेत्रों में 40 फीसदी बारिश की संभावना है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी इलाके में भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान में आंशिक तौर पर बादल और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 15-25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं धूल भरी हवाएं चलेंगी। वहीं पंजाब और हरियाणा में भी धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की उम्मीद है। राज्य में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी। वहीं हवा की रफ्तार 20-30 किमी प्रतिघंटा रहेगी। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *