Breaking News

न खेसारी लाल यादव, न पवन सिंह – व्यूज के मामले में इस भोजपुरी स्टार ने सबको पीछे छोड़ा, बना यूट्यूब का नया किंग।

भोजपुरी संगीत की दुनिया में कुछ ऐसे सिंगर हैं जिनका गाना हिट होने के लिए उनका नाम ही काफी है। इतना ही नहीं इन भोजपुरी सिंगर्स के गानों के रिलीज होते ही फैन्स उन पर व्यूज की बारिश कर देते हैं। लेकिन भोजपुरी में ही एक कलाकार ऐसा भी है जिसका गाना महज 1 साल में ही 264 मिलियन यानी 26 करोड़ के पार व्यूज हासिल कर चुका है। लेकिन ये कलाकार पवन सिंह या खेसारी लाल यादव नहीं बल्कि निरहुआ है। बीते साल रिलीज हुआ निरहुआ का गाना ‘महरून कलर सड़िया’ यूट्यूब पर आज भी छाया हुआ है। अब तक इस गाने को 26 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

आम्रपाली दुबे के साथ जमी जोड़ी

इस गाने में निरहुआ ने भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे के साथ ऑनस्क्रीन ऐसे ठुमके लगाए जिसे देखते ही लोग दीवाने हो गए। इस गाने को आज भी लोग पसंद करते हैं। गाने में निरहुआ और आम्रपाली की जोरदार कैमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। दोनों के इस रोमांटिक अंदाज ने फैन्स का दिल लूट लिया है। ये गाना सोशल मीडिया पर भी वायरल रह चुका है। अभी भी इस गाने की दीवानगी का खुमार लोगों के सिर से नहीं उतरा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ ये गाना अभी भी छाया रहता है। गाने को पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ एक्टिंग की है। वहीं गाने को आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत और शिल्पा राज ने गाया है। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा और आर्या शर्मा रहे थे।

1 साल बाद भी वायरल रहता है गाना

बता दें कि इस गाने का खुमार 1 साल होने के बाद भी लोगों के सिर नहीं उतरा है। आज भी इस गाने के लिरिक्स सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। गाने में निरहुआ और आम्रपाली के डांस को भी लोग काफी पसंद करते हैं। महज 1 साल में 26 करोड़ बार से ज्यादा देखा गया ये गाना लोगों के जहन में जगह बना रहा है। आप भी इस गाने को सुन सकते हैं।

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *