Breaking News

न अजय, न अक्षय, ‘सिंघम अगेन’ में इस 6.2 फीट के एक्टर ने झेले सबसे ज्यादा वार

 

Image Source : INSTAGRAM
अजय देवगन।

‘सिंघम अगेन’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म देखने वाले अर्जुन कपूर से लेकर अक्षय कुमार की तारीफें कर रहे हैं, लेकिन एक और शख्स है जो सबसे ज्यादा तारीफों का हकदार है। ये शख्स भी बाकी फिल्मी सितारों की तरह ही कॉप के रोल में है। इस एक्टर के पास कॉप का रोल निभाने का 26 सालों का अनुभव है, इसलिए ही इसे ओजी कॉप कहा जाता है। फिल्म में भी इस एक्टर का रोल अहम है और ये सिंघम का सबसे खास शख्स भी। फिल्म के हर सीन में ये शख्स दिल जीत रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कॉप है कौन जिसके बारे में इतना अंदाजा लगाना पड़ रहा है, तो चलिए आपको बता ही देते हैं कि ‘सिंघम अगेन’ में छाने वाला ये कॉप असल में कौन है।

ये ही टीवी का ओजी कॉप

क्या आप अभी इस ओजी कॉप को नहीं पहचान पाए हैं। चलिए फिर आपको इसके बारे में बता ही देते हैं। ये ओजी कॉप कोई और नहीं बल्कि टीवी के फेमस एक्टर दयानंद शेट्टी हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘CID’ फेम इंस्पेक्टर दया की, जिन्हें हम टीवी पर 26 सालों से दरवाजा तोड़ते देख रहे हैं। दयानंद शेट्टी का ‘सिंघम अगेन’ में अहम किरदार है। फिल्म में वो दमदार लगे हैं। सालों के अनुभव का उन्होंने फिल्म में सही इस्तेमाल किया। सबसे बड़ी बात ये है कि ये फिल्म में भी दया के रोल में ही हैं। उनका लुक और स्टाइल भी ठीक सीआईडी शो वाला ही है। इतना ही नहीं वो वैसे दरवाजे तोड़ रहे हैं, जैसे एसीपी प्रद्युमन और इंस्पेक्टर अभिजीत के कहने पर तोड़ते थे, बस फर्क इतना है कि इस बार दरवाजा उनके इशारे पर नहीं बल्कि करीना कपूर के इशारे पर तोड़ा है।

कैसे है फिल्म में किरदार

फिल्म में दयानंद शेट्टी का प्रेजेंस शुरुआत से ही देखने को मिल रहा है। वो अजय देवगन की शिवा फोर्स का अहम हिस्सा हैं और श्वेता तिवारी के साथ अजय देवगन की छाया बने रहते हैं। संतुलित डायलॉग्स के साथ उनकी एंट्री होती है। वो एक ऐसे कॉप के रोल में हैं जिस पर अजय देवगन को सबसे ज्यादा भरोसा है। अजय देवगन यानी फिल्म में सिंघम के सबसे करीबी होने के कारण उनका संपर्क परिवार से भी है और उन्हें करीना कपूर के किरदार के भी काफी क्लोज दिखाया गया है। फिल्म के बैकग्राउंड में रामायण चल रही है और दयानंद शेट्टी का किरदार भी जटायू के रूप में दिखाया गया है। ठीक जटायू की तरह ही माता सीता को बचाने के लिए दया को भी सबसे ज्यादा वार झेलने पड़ते हैं। सीता के रूप में करीना कपूर को दर्शाया गया है।

Ajay devgn dayanand shetty

Image Source : INSTAGRAM

अजय देवगन के साथ एक सीन में दयानंद शेट्टी।

इस सीन में छा गए हैं दयानंद शेट्टी

फिल्म में दिखाया जाता है कि करीना कपूर एक रामायण शो होस्ट कर रही हैं, जिसमें रामेश्वरम के कई फुटेज की जरूरत है और पुराने शॉट्स खो गए हैं। ऐसे में वो खुद रामेश्वरम जाती हैं और उनकी सुरक्षा के लिए सिंघम, दया को साथ भेजते हैं। दया हर पल साथ रहते हैं, लेकिन एक मौका ऐसा आता है जब डेंजर लंका यानी अर्जुन कपूर चकमा देने कामयाब होता है और करीना कपूर को किडनैप कर लेता है। दया को जैसे ही पता लगता है तो वो पीछा करते हैं और करीना कपूर तक पहुंच जाते हैं। वो उन्हें बचाने के लिए धांसू एक्शन सीन भी करते हैं, जिसमें वो अकेले ही डेंजर लंका की पूरी फोर्स से भिड़ते दिखते हैं। वो अपनी जान पर खेलकर करीना कपूर को बचा लेते हैं। करीना के एक इशारे पर वो गाड़ी का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकालते हैं। करीना बाहर आते ही बचकर जंगल में भाग जाती हैं, लेकिन इसी बीच डेंजर लंका दया पर धोखे से वार करता है और उनके ऊपर तलवार से मल्टीपल वार करके घायल कर देता है। इसके बाद दया को तड़पते दिखाया जाता है।

इमोशनल करता है सीन

एंबुलेंस में ऑक्सीजन के सहारे 6 फीट 3 इंच के दयानंद शेट्टी को देखना भावुक कर देता है क्योंकि सीआईडी शो में वो हमेशा ही सबको हरा कर जीतते थे, लेकिन पहली बार उन्हें इस हाल में जाते दिखाया गया है। इस इंटेंस सीन वो काफी जमते हैं। कुछ ही मिनटों के लिए फिल्म में उनका रहना आपको प्रभावित करेगा और आपको सीआईडी शो वाले दया की जरूर याद दिलाएगा। बता दें, सीआईडी की टीवी के पर्दे पर वापसी हो रही है। दया एक बार फिर शो में धूम मचाते जल्द नजर आएंगे। बता दें, ‘सिंघम रिटर्न्स’ में भी दयानंद शेट्टी नजर आए थे।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *