Breaking News

मिथुन चक्रवर्ती की पूर्व पत्नी का निधन, ‘मर्द’ में अमिताभ बच्चन संग किया था काम

 

Image Source : INSTAGRAM
हेलेना ल्यूक।

मिथुन चक्रवर्ती की पूर्व पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया। हेलेना ल्यूक अमेरिका में रहती थीं। कहा जा रहा है कि बीते दिन यानी रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर शेयर की। हेलेना ल्यूक, अमिताभ बच्चन की साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्द’ में अहम रोल निभाते नजर आई थीं। हेलेना के निधन के बाद उनका आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने मौत से दो दिन पहले ही किया था, जिसमें उन्होंने जाहिर किया था कि वो थोड़ी परेशान थीं।

चार महीने में ही हो गया था तलाक

सारिका से ब्रेकअप के बाद मिथुन को हेलेना से प्यार हो गया था, जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना की शादी साल 1979 में हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन दोनों की शादी में बुरा मोड़ आया और दोनों इस रिश्ते में लंबा सफर नहीं तय कर सके। शादी के चार महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया और दोनों अलग हो गए। लंबे वक्त से हेलेना ल्यूक विदेश में ही रहती थीं। हेलेना से तलाक के बाद मिथुन ने योगिता बाली से शादी की थी।

यहां देखें पोस्ट

 

कुछ ऐसा था अमिताभ की फिल्म में रोल

याद दिला दें, हेलेना ल्यूक ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में काम किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में उन्होंने महारानी हेलेना का किरदार निभाया था। उनका किरदार लेडी हेलेन पहले आजाद सिंह (दारा सिंह) और फिर उसके बेटे राजू/मर्द तांगेवाला (अमिताभ बच्चन) को बचाती है। फिल्म में अमिताभ का डायलॉग था, ‘आज पता चला, सब गोरों का दिल काला नहीं होता मैडम’। ये डायलॉग उस समय काफी मशहूर हुआ था। इसके अलावा हेलेना कई अन्य फिल्मों में भी नजर आईं, जिनमें ‘आओ प्यार करें’, ‘दो गुलाब’ और ‘साथ-साथ’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, बॉलीवुड में हेलेना का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। हालांकि बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया और फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी करने लगीं।

शादी को लेकर क्या था हेलेना का कहना

अपने तलाक के बारे में बात करते हुए हेलेना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो इस शादी से खुश नहीं थीं। मिथुन द्वारा किए गए वादों ने उनको परेशान कर दिया था। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं रहीं। हेलेना ने ये भी कहा था कि वो मिथुन के पास कभी नहीं जाएंगी। आपको बता दें कि हेलेना सालों से न्यूयॉर्क में रह रही थीं और डेल्टा एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम किया करती थीं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *