Breaking News

जानिए दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड को लेकर क्या है मौसम विभाग का अपडेट?

 

Image Source : FILE PHOTO
दिल्ली-NCR में अभी नहीं शुरू हुई कड़ाके की ठंड

देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और पुडुचेरी के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पुडुचेरी में मंगलवार को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। दिसंबर का महीना शुरू हो गया पर दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। दिसंबर के शुरुआती महीने में इस बार दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी नहीं पड़ रहा है।

कुछ दिनों बाद तापमान में आएगी गिरावट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होगी। हालांकि, पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे गिरेगा तापमान

वहीं, दिल्ली में मंगलवार की सुबह 7 बजे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा साथ ही तेज भी निकली रहेगी। बुधवार और गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। हालांकि, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियसऔर गुरुवार को 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यूपी में भी नहीं हो रही अभी कड़ाके की ठंड

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अभी वैसी ठंड नहीं पड़ रही है, जैसे कि हर साल दिसंबर के महीने में शुरू हो जाती है। इस बार कड़ाके की ठंड को लेकर लोगों को अभी इंतजार करना होगा। मंगलवार को कानपुर शहर में 10 डिग्री सेल्सियस,  शाहजहांपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 10.4 डिग्री सेल्सियस और बहराइच में 10.4℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

बारिश के चलते इस राज्य में बंद हुए स्कूल-कॉलेज

चक्रवाती तूफान फेंगल का असर दक्षिण के कई राज्यों में देखने को मिला है। भारी बारिश के चलते पुडुचेरी में मंगलवार को स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए नामचिवायम ने कहा कि चक्रवात फेंगल के कारण हुई बारिश के चलते सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों में भी छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चक्रवात फेंगल के कारण पुडुचेरी में 48% बारिश हुई, जो कि अप्रत्याशित है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *