Breaking News

खेसारी लाल यादव ने हीरोइन संग किया ऐसा अटपटा वर्कआउट, लोगों ने लगा दी क्लास

Image Source : INSTAGRAM
खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी।

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्में और गाने रिलीज होने के साथ ही सिनेमाघरों में छा जाते हैं। एक्टर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहलाते हैं। उनके स्टाइल की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रहती है और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी इन दिनों एक्टर सुर्खियों में बने हुए हैं। वैसे आज कल एक्टर टीवी हसीना अकांक्षा पुरी के साथ खूब नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में वर्कआउट करते हुए भी कई वीडियो पोस्ट करते हैं। अकांक्षा पुरी ने हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री मारी है। वो खेसारी लाल यादव के साथ ‘लटक जइबा’ गाने में नजर आई हैं। ये गाना इन दिनों खूब वायरल है। गाने की बढ़ रही पॉपुलेरिटी के बीच ही खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स खासा खुश नहीं हैं और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें वे जिम में एक साथ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसे कैप्शन दिया है, ‘हमारे स्टाइल का लटक जइबा’। इस वीडियो में दोनों पुलअप कर रहे हैं। खेसारी लाल याद की गोद में लटककर अकांक्षा पुरी पुलअप करती दिख रही हैं। दोनों के इस वीडियो को देख लोग फूहड़ और अश्लील बता रहे हैं। वैसे इससे पहले भी दोनों ने साथ में एक जिम वीडियो साझा किया था जिसे देखने के बाद लोगों ने तारीफें भी की थी। उस वीडियो में दोनों स्ट्रेचिंग करते नजर आए थे और वीडियो में एक्ट्रेस की सुपरफिट बॉडी भी दिखी थी।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

अब हाल में सामने आए इस जिम वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इसे अटपटा और बेतुका बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘अश्लीलता न फैलाओ…शर्म करो’। वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘ये कुछ ज्यादा ही ड्रामा हो गया है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘पहले गाने में अश्लीलता होती थी और अब तो इंस्टाग्राम पर भी होने लगी।’ ऐसे कई अटपटे कमेंट से कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं दो दोनों को सुपरफिट बता रहे हैं।

इन दिनों सुर्खियों में हैं खेसारी लाल यादव

बता दें, खेसारी लाल यादव इन दिनों काजल राघवानी संग टूटे रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्ट्रेस ने उनपर कई आरोप लगाए हैं। खेसारी लाल यादव शादीशुदा होते हुए भी काजल राघवानी और अक्षरा सिंह के साथ धोखे से रिश्ते में आए थे, ये आरोप एक्टर पर खुद दोनों भोजुपरी हीरोइनों ने लगाया है। वहीं अकांक्षा पुरी पारस छाबड़ा से ब्रेकअप के बाद चर्चा में आई थीं। फिर मिका के स्वयंवर का हिस्सा बनीं और शो को जीता भी।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *