Breaking News

एक्स हसबेंड की बेटी की शादी में पहुंचीं कल्कि, निभाईं रस्में, BF संग झूमीं खुशी कपूर

 

Image Source : INSTAGRAM
आलिया कश्यप की प्री-वेडिंग सेरेमनी में झूमीं खुशी कपूर

डायरेक्टर अनुराग कश्यप ससुर बनने वाले हैं। उनकी बेटी आलिया कश्यप आज शादी के बंधन में बंधेंगी। आलिया अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर के साथ शादी कर रही हैं। आलिया और शेन की हल्दी-मेहंदी सेरेमनी हो चुकी हैं और दोनों की शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परिवार के सदस्यों से लेकर करीबी दोस्त तक पहुंचे और खूब एंजॉय किया। अनुराग कश्यप की बेटी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में उनकी बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर ने भी खूब एंजॉय किया। और तो और अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस कल्कि केकलां भी आलिया के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं।

आलिया की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचीं कल्कि

मंगलवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में आलिया और शेन की इंगेजमेंट पार्टी रखी गई, जिसमें कल्कि केकलां भी पहुंचीं। इवेंट के लिए कल्कि ने ग्रीन कलर की धोती और क्रॉप टॉप पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थीं। बालों का बन बनाए, पोटली बैग के साथ कल्कि ने अपना लुक पूरा किया। बता दें, आलिया, अनुराग कश्यप और आरती बजाज की बेटी हैं। आरती से तलाक के बाद अनुराग कश्यप ने कल्कि से शादी की थी, लेकिन दोनों शादी के चार साल बाद ही अलग हो गए। हालांकि, अब भी दोनों के बीच दोस्ती कायम है।

बेस्टी आलिया की प्री-वेडिंग सेरेमनी में वेदांग संग पहुंचीं खुशी

दूसरी तरफ फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर भी अपनी बेस्ट फ्रेंड आलिया की खुशी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। आलिया के सभी दोस्त उनकी खुशी में शामिल हो रहे हैं, लेकिन इस दौरान जिस पर सबकी नजरें टिकी रहीं वह हैं खुशी कपूर, जो शादी के हर फंक्शन में शामिल हुईं। आलिया की प्री-वेडिंग सेरेमनी में खुशी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ दिखाई दीं।

वेदांग संग झूमीं खुशी कपूर

सोशल मीडिया पर आलिया कश्यप की प्री-वेडिंग फंक्शन के सेलिब्रेशन की तस्वीरें-वीडियो छाए हैं, जिनमें से एक में खुशी को अनुराग कश्यप और रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ झूमते देखा जा सकता है। वीडियो में अनुराग कश्यप को ढोल-नगाड़े की थाप पर दिल खोलकर नाचते देखा जा सकता है। उनके साथ खुशी कपूर और वेदांग रैना भी जमकर झूमते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी आलिया की शादी के हर फंक्शन में खुशी और वेदांग साथ दिखाई दिए। चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि अब तक दोनों ने इसे ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *