Breaking News

दिवाली पर होगी बारिश? आपके इलाके में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें

 

Image Source : PTI
दिवाली पर होगी बारिश?

नई दिल्लीः इस सप्ताह दिवाली का उत्सव देश के कई हिस्सों में फीका पड़ सकता है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में मौसम साफ रहने का अनुमान है। जबकि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

तीन नवंबर तक यहां पर बारिश जारी रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने तमिलनाडु,पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की है। दरअसल, चक्रवात दाना का असर इन इलाकों में अभी भी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि दो नवंबर तक कर्नाटक के आंतरिक इलाकों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। 3 नवंबर के बीच केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

दिवाली पर इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है। साथ में बारिश भी होगी। विभाग ने बताया कि 30 और 31 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बिहार-यूपी में कैसा रहेगा मौसम

चक्रवात दाना ने दिवाली से पहले मौसम के मिजाज को प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन के तापमान में मामूली कमी के साथ सुबह और शाम ठंडी हो गई हैं। आईएमडी के अनुसार, ये स्थितियां दिवाली तक बनी रहने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। इससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है और नवंबर की शुरुआत कम तापमान के साथ होगी। यानी यूपी और बिहार के लोगों को सर्दियों के कपड़े निकाल लेने चाहिए।

स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 24 घंटों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिण कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भी हल्की बारिश संभव है। गिलगित-बाल्टिस्तान के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *