Breaking News

भारत को दिवाली से पहले मिला एयर डिफेंस में बड़ा उपहार: LCA तेजस मार्क-1A तैयार

 

दिवाली से पहले हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने एलसीए तेजस के एडवांस वर्जन की सौगात देश को दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार (17 अक्टूबर, 2025) को नासिक में स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए मार्क-1ए की पहली उड़ान होगी। बेंगलुरु के बाद अब नासिक में भी एचएएल ने लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट की नई असेंबली लाइन शुरू कर दी है।

मार्क-1ए वर्जन एलसीए-तेजस से हथियारों और एवियोनिक्स के मामले में बेहद उन्नत हैं। यह लड़ाकू विमान बियोंड विजुअल रेंज (बीवीआर) यानी करीब 200 किलोमीटर की रेंज वाली आसमान से आसमान में मार करने वाली मिसाइल, 360 डिग्री नजर रखने वाला आइसा रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट, आसमान में रिफ्यूलिंग और अर्ली वार्निंग रडार से लैस है।

शुक्रवार की फ्लाइट के बाद जल्द ही इस फाइटर जेट से मिसाइल दागने का परीक्षण किया जाएगा। सभी हथियारों के इंटीग्रेशन के बाद मार्क-1ए लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए तैयार हो जाएंगे। बेंगलुरु और नासिक में मिलाकर अब तक कुल 10 मार्क-1ए फाइटर जेट तैयार हो चुके हैं। इनमें अमेरिका से मिले एफ-404 एविएशन इंजन भी लगने शुरू हो चुके हैं।

पिछले महीने वायुसेना के पुराने मिग-21 फाइटर जेट रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में वायुसेना की स्क्वाड्रन की कमी इन मार्क-1ए से पूरी की जाएगी। नासिक में ही पिछले 60 वर्षों से एचएएल की फैसिलिटी में मिग-21 बनाए जाते थे। रूस की मदद से सुखोई फाइटर जेट भी बनाए गए थे।

वायुसेना को एचएएल से कुल 180 मार्क-1ए फाइट जेट मिलेंगे। पिछले महीने सरकार ने वायुसेना के लिए अतिरिक्त 97 स्वदेशी लड़ाकू विमान, एलसीए मार्क-1ए की खरीद को मंजूरी दी थी। पहले ही वर्ष 2021 में एचएएल से वायुसेना के लिए 83 मार्क-1ए का करार हुआ था।

इन एलसीए लड़ाकू विमानों के लिए भारत ने अमेरिका की जीई कंपनी से 99 एफ-404 एविएशन इंजन का सौदा किया है। अमेरिका ने भरोसा दिया है कि मार्च 2026 तक कुल 12 इंजन की सप्लाई की जाएगी। इंजन सप्लाई दुरुस्त होने से वायुसेना को इस साल मार्च 2026 तक 10 लड़ाकू विमानों की सप्लाई संभव हो सकती है।

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *