Breaking News

संसद में कैसा रहेगा आज का दिन? अडानी मुद्दे पर चर्चा की विपक्षी कर रहे मांग

 

Image Source : FILE PHOTO
Sansad Live: संसद में कैसा रहेगा आज का दिन?

संसद की शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। देश के दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन दल ने जीत दर्ज की है। इस बीच विपक्षी दलों द्वार अडानी मुद्दे को लेकर ससंद में चर्चा करने की मांग की गई। इस कारण संसद में हंगामा होने लगा। 18वीं लोकसभा के सांसद रहे वसंत राव चव्हाण और नूरुल इस्लाम व कुछ अन्य दिवंगत पूर्व सदस्यों- एम एम लॉरेंस, एम पार्वती और हरीश चंद्र देवराव चव्हाण को श्रद्धांजलि देने के बाद संसद के निचले सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। वहीं, दूसरी ओर राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई है। अडानी ग्रुप के खिलाफ लगे आरोपों के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। इस कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *