Breaking News

एनसीआर में 29 मई से फिर आंधी-बारिश का अनुमान: गाजियाबाद में कल से मौसम में बदलाव, अगले तीन दिन बारिश के आसार।

गाजियाबाद में सुबह से हल्की धूप निकली हुई है और आज मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते हैं। फिलहाल लोग तेज गर्मी का सामना कर रहे हैं। वहीं, 29 मई से एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है, जो एक जून तक जारी रह सकती है।

8 दिन में तीसरी बार आंधी बारिश की संभावना

पहले 21 मई की रात आंधी व बारिश से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि इस तूफान से अधिक नुकसान हुआ। जिसमें करीब 150 पेड़ उखड़ गए। जबकि अधिकांश पेड़ों के टहने टूट गए। बिजली की लाइन के पोल टूट गए। इसके बार 24 मई की आधी रात से लेकर रविवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। यहां 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। एसीपी के ऑफिस के पेशी कार्यालय की छत गिरने से एक दरोगा की मौत हो गई। अब 29 मई से 1 जून तक आंधी बारिश का पूर्वानुमान है।

आज तापमान 38 डिग्री सेल्सियस

बारिश व आंधी के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आज बुधवार सुबह तापमान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में तापमान 38 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है। दोपहर तक हवा की गति सामान्य रहेगी। लेकिन उसके बाद तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस समय चक्रवाती परिसंचरण के कारण यूपी समेत दूसरे राज्यों में मौसम बदला है।

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *