पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 सितंबर, 2025 को अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया। इस दौरान पीएम पापुम पारे जिले पहुंचे, जहां उनका स्वागत महिला सिविल सेवा अधिकारी विशाखा यादव ने किया।
विशाखा यादव वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में उपायुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पीएम के स्वागत की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि पापुम पारे में पीएम का गर्मजोशी से स्वागत करने का अवसर पाकर वह गर्व महसूस कर रही हैं।
विशाखा यादव ने UPSC की तैयारी के लिए अपनी लाखों रुपये की इंजीनियरिंग नौकरी छोड़ दी थी। बिना किसी कोचिंग के उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर छठी रैंक हासिल की।
दिल्ली की रहने वाली विशाखा यादव पहले इंजीनियर थीं। उन्होंने दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बेंगलुरु स्थित सिस्को में नौकरी शुरू की, लेकिन IAS बनने के अपने सपने के लिए नौकरी छोड़ दी।
उन्होंने पहले दो प्रयासों में असफलता के बाद तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा में 1,046 अंक हासिल किए, जो देश का छठवां सबसे अधिक अंक था।
1994 में जन्मी विशाखा के पिता राजकुमार यादव एक सहायक उप-निरीक्षक हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं।
Zaman Times