Breaking News

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की बेटी दुआ का पहला क्रिसमस रहा बहुत खास

 

Image Source : INSTAGRAM
दीपिका-रणवीर की बेटी का पहला क्रिसमस

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सितंबर 2024 में अपनी नन्ही बेटी दुआ का स्वागत किया। अब, एक्ट्रेस दीपिका ने अपनी बेटी दुआ के साथ अपने पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक खास झलक शेयर की है जो सोशल मीडिया पर एक खास वजह से चर्चा में बनी हुई है। दिल को छू लेने वाली इस तस्वीर को आप देखते ही रह जाएंगे। हाल ही में दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ से मिलने के लिए पैप्स को इनवाइट किया था, लेकिन अभी तक उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

दीपिका की बेटी का पहला क्रिसमस सेलिब्रेशन

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बहुत ही प्यारा फोटो शेयर किया है। इस खास तस्वीर में क्रिसमस ट्री देखने को मिल रहा है। जहां क्लोज-अप तस्वीर में क्रिसमस ट्री पर दीपिका और रणवीर के साथ उनकी बेटी दुआ का नाम लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी खुशी और प्यार कैप्शन में बयां किया है। दुआ के पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन को दीपिका-रणवीर ने यादगार बना दिया है। उन्हें क्लासिक रेड और ब्लैक रिबन से इस क्रिसमस ट्री को सजाया था।

 

दीपिका-रणवीर का क्रिसमस पोस्ट हुआ वायरल

हालांकि, इस तस्वीर की सबसे खास बात यह थी कि ट्रांसपेरेंट बाउबल्स पर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के साथ उनकी बेटी का नाम कुछ खास अंदाज में बाउबल्स पर लिखा हुआ था। कपल का यूनिक क्रिसमस सेलिब्रेशन सभी का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि ये बाउबल्स छुट्टियों के मौसम की खुशी और जीवन में आनी वाली रोशनी का प्रतीक माना जाता है। एक और खास बात यह थी कि एक्ट्रेस दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा दिल खुशी से भरा हुआ है।’ उन्होंने पोस्ट में अपने पति रणवीर सिंह को टैग किया है।

शादी से पहले 6 साल किया डेट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी करने से पहले छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया। कपल ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया और दिवाली के शुभ अवसर पर अपनी बेटी के नाम का ऐलान किया था।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *