Breaking News

चक्रवाती तूफान दाना का लैंडफॉल जारी, ओडिशा-बंगाल में चल रही 100 किमी/घंटा से तेज हवाए

 

Image Source : PTI
चक्रवाती तूफान दाना का लैंडफॉल जारी

देश के पूर्वी इलाके में चक्रवाती तूफान दाना का लैंडफॉल जारी है। गुरुवार रात 12:45 बजे ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा और हबलीखाटी नेचर कैंप के बीच में लैंडफॉल हुआ। लैंडफॉल के दौरान इसकी रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा थी। ओडिशा, बंगाल में इस वक्त 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाको में बारिश जारी है। दाना तूफान के टकराने के बाद ओडिशा के कई इलाको में पेड़ उखड़ गए हैं जिसकी वजह से रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं, तेज हवाओं से होल्डिंग टूट गए हैं, पेट्रोल पंप टूट गए और दुकानों  के टीन शेड उड़ गए।

वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि लैंडफॉल पूरा होने के बाद तटीय इलाकों में और तेज बारिश हो सकती है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफान दाना से निपटने के लिए सभी सुरक्षा उपाय किए गए हैं। NDRF, SDRF, जिला प्रशासन की टीमें तूफान प्रभावित इलाको में तैनात हैं। एहतियात के लिए ओडिशा के 14 जिलों के 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में 3.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया है। तूफान की वजह से बंगाल और ओडिशा में 300 फ्लाइट्स और 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *