Breaking News

यूपी और MP में फिर ट्रेन को पलटाने की साजिश, रेल ट्रैक पर मिले लोहे की छड़ें

 

Image Source : INDIA TV
ग्वालियर में ट्रेन को पलटाने की साजिश

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से ट्रेन को पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है। ग्वालियर में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर लोहे की भारी भरकम फ्रेम रखी मिली। मालगाड़ी के चालक की सतर्कता से दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार,ग्वालियर के बिरलानगर स्टेशन के पास मालगाड़ी ट्रैक पर देर रात लोहे की छड़ें रखी मिलीं। इसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी आ रही थी लेकिन समय रहते उसे रोक दिया गया।

पुलिस को अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

इससे ट्रेन बेपटरी होने से बच गई। आरपीएफ और जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आस पास के सीसीटीवी फूटेज भी देखे जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

यूपी में भी ट्रेन पटलाने की साजिश

उधर, यूपी में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है। रायबरेली में मालगाड़ी सीमेंटेड स्लीपर से टकरा गई। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। आशंका है कि खेत में रखे तीन स्लीपरों को खींचकर ट्रैक पर लाया गया। देर रात हुए इस हादसे के बाद 15 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। यह घटना रायबरेली के लक्ष्मणपुर स्टेशन के पास घटी।

कई राज्यों में सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले

बता दें कि पिछले दो महीनों में देश के कई राज्यों में ट्रेनों को पलटाने की साजिश की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी ही एक और घटना में 23 सितंबर को पंजाब के बठिंडा में बठिंडा से दिल्ली जाने वाली रेलवे पटरियों से लोहे की छड़ें बरामद की गईं, जो एक और कथित पटरी से उतरने की साजिश की ओर इशारा करती हैं। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने कहा था कि देश में हाल ही में हुए रेल हादसों की जांच में कुछ खतरनाक चीजें और  षड्यंत्र सामने आए हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *