Breaking News

दिल्ली-NCR में इस दिन से पड़ने लगेगी ठंड! यहां पर तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

 

Image Source : FILE-PTI
कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में गुलामी ठंड पड़नी शुरू हो गई है। इस बीच वायु प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर दिखने लगेगा। 25 अक्टूबर के बाद से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद और गाजियाबाद में सर्दियां बढ़ सकती हैं। अगले चार दिन के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानी दीवाली तक दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर देखने को मिलने लगेगा।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है और कहा है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

यहां पर भारी बारिश का अलर्ट

वहीं, देश के कई इलाकों में बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने 23 से 25 अक्टूबर तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। 24-25 अक्टूबर को तटीय क्षेत्र के कई स्थानों पर 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है।

यहां पर होगी हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में अलग-अलग स्थानों पर 24 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। हावड़ा, हुगली, कोलकाता और बांकुरा जिले में हल्की से मध्यम वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन इलाकों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट

इस बीच एक चक्रवाती तूफान का असर दिख सकता है। बंगाल खाड़ी के पास 35-45 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना है। 22 अक्तूबर की शाम तक 55-65 से बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे हवा होने की आशंका है। ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर 40-50 से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज़ हवा चल रही है। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक 100-110 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *