Breaking News

झारखंड समेत यहां पर बढ़ेगी ठंड, तीन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

 

Image Source : ANI
आज का मौसम

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली और नोएडा में बुधवार सुबह से हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 28°C और न्यूनतम 10 से 13°C के बीच है। दिन के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 04 से 10 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में पिछले साल की तुलना में दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड कम पड़ रही है। बुधवार को चल रही ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 दिसंबर तक दिल्ली में कड़ाके ठंड नहीं पड़ेगी। इसके बाद कोहरा और सर्दी में बढ़ोतरी संभव है। मौसम कार्यालय ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम शीत लहर वाले दिन होने की संभावना जताई है।

झारखंड में बढ़ेगी ठंड

वहीं, झारखंड में बुधवार से सर्दी बढ़ने के आसार हैं और मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है। राज्य में चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव के कारण शनिवार से कोहरा और बादल छाए हुए हैं।

अगले 24 घंटे के दौरान यहां पर होगी बारिश

चक्रवात फेंगल के असर से दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में झमाझम बारिश हो सकती है। बेंगलुरु और उसके आस-पास के इलाकों के लिए अगले 24 घंटों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

आईएमडी ने दक्षिण कन्नड़, उडुपी और चिक्कमगलुरु जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्तर कन्नड़ के अधिकांश स्थानों पर और गडग, ​​हावेरी, रायचूर, यादगिर, धारवाड़, कोडागु, हसन, शिवमोग्गा, मैसूरु, मांड्या, चित्रदुर्ग और बल्लारी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन जगहों पर हुई भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि फेंगल अगले दो दिनों के दौरान इसके पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों तक इसकी तीव्रता बरकरार रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *