Breaking News

जीत के जश्न में डूबी भाजपा, दिल्ली चुनाव में रच दिया इतिहास, 27 साल बाद बनी सरकार

 

Image Source : SOCIAL MEDIA
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता

दिल्ली चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब बिल्कुल साफ हो चुकी है। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाते हुए नजर आ रही है। जीत के जश्न भाजपा कार्यालय में मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। दिल्ली का चुनावी किला फतह कर चुकी भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आ रहे हैं।

दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है क्योंकि चुनाव आयोग के दिल्ली के चुनाव में सामने आ रहे रुझानों में पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वापसी करती दिख रही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पार्टी कार्यकर्ताओं के जश्न में शामिल हुए। पार्टी दिल्ली में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, “दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है। यह हमारे और दिल्ली की जनता के लिए बहुत बड़ी जीत है। वह (प्रधानमंत्री मोदी) शाम को पार्टी मुख्यालय आएंगे।”

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *