Breaking News

1 फिल्म से रातोंरात बना सुपरस्टार, फिर सालों रहे गायब, अब अक्षय कुमार संग आएंगे नजर

 

Image Source : INSTAGRAM
अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 में डिनो मोरिया नजर आने वाले हैं।

डिनो मोरिया एक फैशन मॉडल से एक्टर बने हैं, जिन्होंने कई हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें टेलीविजन सीरीज ‘कैप्टन व्योम’ से पहला ब्रेक मिला, जिस के बाद वह ‘कंदुकोंदैन कंदुकोंदैन’, ‘राज’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए।उन्होंने अपने बेहतरीन रोल से लोगों का दिल ही नहीं जीता बल्कि वह अपनी एक्टिंग का भी कमाल दिखा चुके हैं। उस वक्त उन्हें इंडस्ट्री का चॉकलेटी बॉय कहा जाता था। अपनी एक्टिंग स्किल्स और लुक के कारण वे लोगों के दिलों की धड़कन बन गए। आज भी उनकी दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

बिपाशा बसु की फिल्म से स्टार बने डिनो

डिनो मोरिया ने राजेश खन्ना की बेटी रिंकी खन्ना संग फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ से करियर की शुरुआत की थी, लेकिन पहचान उन्हें साल 2002 रिलीज हुई फिल्म ‘राज’ से मिली। सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘राज’ ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म से उनकी किस्मत चमक गई। इस फिल्म में उन्हें लीड किरदार के तौर पर अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला, जिसके चलते एक्टर ने अपने दम पर सभी का दिल जीत लिया। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राज’ के बाद डिनो की लाइफ में एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के ऑफिस के चक्कर काटने पड़े थे। उन्होंने इसके बाद तेलुगू फिल्मों में बतौर विलेन बन काम करने का फैसला लिया।

 

बिपाशा संग हिट हुई डिनो की केमिस्ट्री

‘राज’ में बिपाशा बसु के साथ डिनो की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई और इस जोड़ी को उनकी फिल्म के लिए खूब प्रशंसा भी मिली। उन्होंने बिपाशा बसु के साथ डायनेमिक जोड़ी की श्रेणी में जी सिने अवार्ड जीता है। जैसे-जैसे साल बीतते गए, डिनो एक के बाद एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। ‘राज’ के अलावा वह ‘गुनाह’ (2002), ‘रक्त’ (2004) और ‘अक्सर’ (2006) जैसी कई फिल्मों में दिखाई दिए।

अक्षय कुमार संग दिखेंगे डिनो

बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया आधिकारिक तौर पर ‘हाउसफुल 5’ की कास्ट में शामिल हो गए हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में डिनो लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडिस, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, कृति खरबंदा, नोरा फतेही और पूजा हेगड़े नजर आने वाले हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *