नोएडा में एक रिटायर्ड वायुसेना कर्मी और उनके परिवार के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ है। ठगों ने उन्हें 36 दिन तक डिजिटल गिरफ्त में रखकर 3.22 करोड़ रुपये हड़प लिए।
सेक्टर-25 में रहने वाली मलोबिका मित्रा अपने पिता सुबीर मित्रा (सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी) के साथ रहती हैं। 18 जुलाई को सुबीर के पास एक कॉल आया, जिसमें ठग ने खुद को ट्राई अधिकारी बताया। इसके बाद ऑनलाइन सुनवाई के नाम पर उन्हें एक कथित मजिस्ट्रेट से जोड़ा गया।
ठगों ने ‘क्लीन चिट’ दिलाने के बहाने उनकी जमा पूंजी का सत्यापन कराने का दबाव बनाया। भरोसा करके सुबीर ने 22 जुलाई से 22 अगस्त के बीच छह बार में कुल 3.22 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने राशि वापस करने को कहा तो ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद परिवार को पता चला कि वे साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं।
Zaman Times