Breaking News

टीम सेलेक्शन पर सवाल उठाते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी का दावा: ‘टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत मुश्किल’

 

बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान किया, जिसमें यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े स्टार खिलाड़ी को जगह नहीं मिली। इस टीम सेलेक्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने सवाल उठाए। उन्होंने अक्षर पटेल को उपकप्तानी से हटाने और हर्षित राणा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे को टीम में शामिल करने की आलोचना की और कहा कि इस टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप जीतने की कोई संभावना नहीं है।

इस टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप जीतने का कोई चांस नहीं है – श्रीकांत

श्रीकांत ने कहा कि यह टीम एशिया कप जीत सकती है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “हम एशिया कप जीत सकते हैं, लेकिन इस टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप जीतने का कोई चांस नहीं है। क्या वर्ल्ड कप में यही टीम जाएगी? क्या यही वर्ल्ड कप की तैयारी है, जो अब सिर्फ छह महीने दूर है?”

टीम सेलेक्शन पर उठाए सवाल

श्रीकांत ने कहा, “चयनकर्ता पीछे चले गए हैं। अक्षर पटेल से उपकप्तानी छीन ली गई। मुझे समझ नहीं आता कि रिंकू सिंह, शिवम दुबे और हर्षित राणा टीम में कैसे आ गए। आईपीएल को मुख्य आधार माना जाता है, लेकिन चयनकर्ताओं ने पिछले प्रदर्शन को ज्यादा अहमियत दी है।”

2025 एशिया कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह

एशिया कप में भारतीय टीम का शेड्यूल

टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा। इसके बाद 14 सितंबर को टीम इंडिया पाकिस्तान से भिड़ेगी और 19 सितंबर को ओमान से मुकाबला होगा।

https://rozanaupdates1.blogspot.com/2025/08/arbi-ki-sabzi-recipe-in-hindi-step-by.html

About Zaman-Admin

Check Also

रोमांचक मुकाबला: इंग्लैंड की दमदार वापसी, न्यूजीलैंड पर 4 विकेट से दर्ज की जीत

  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *