Breaking News

ललितपुर पुलिस लाइन में आजादी की पूर्व संध्या पर खेलकूद का आयोजन, पुलिस परिवारों ने वॉलीबॉल और मटका फोड़ में लिया हिस्सा – Lalitpur News

ललितपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस परिवारों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गईं।

इनमें वॉलीबॉल, बोरा दौड़, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ और बच्चों की दौड़ प्रमुख रहीं। बच्चों ने सभी खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खासा उत्साह दिखाया, वहीं बोरा दौड़ में भी बच्चों ने खूब जोश दिखाया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *