Breaking News

गोमती नदी की सफाई का निरीक्षण किया गया: जौनपुर डीएम ने कार्यदाई संस्था को जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश – जौनपुर न्यूज़

 

जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के साथ गोमती नदी की सिल्ट सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को सिल्ट सफाई में पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता से नदी की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। नदी में कूड़ा-पॉलिथीन फेंकने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदियों में कूड़ा-कचरा डालना दंडनीय अपराध है।

घाट पर मौजूद युवाओं को जिलाधिकारी ने गंगा-गोमती की धार्मिक आस्था को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। युवाओं ने नदी में कूड़ा-कचरा और वस्त्र न डालने का वादा किया।

इसी क्रम में उप जिलाधिकारी बदलापुर ने पीली नदी की खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगति की जानकारी जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने वर्षा से पहले खुदाई कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि पीली नदी को पुनर्जीवित किया जा सके।

 

 

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *