Breaking News

हरदोई में सरकारी जमीन बिक्री घोटाले की जांच होगी शुरू: राजस्व परिषद ने बनाई दो सदस्यीय समिति, एंटी भू-माफिया प्रभारी को सौंपी गई जिम्मेदारी – Hardoi News

हरदोई में शहर से सटी बेहटा चाँद ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन की अवैध बिक्री मामले में राजस्व परिषद ने कार्रवाई की है। परिषद ने दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।

एंटी भू-माफिया प्रभारी राजकुमार द्विवेदी समिति का नेतृत्व करेंगे। हरदोई के एडीएम को समिति का सदस्य बनाया गया है। इससे पहले उन्नाव के अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी की टीम ने भी जांच की थी। टीम ने सरकारी जमीनों की अवैध बिक्री की पुष्टि की थी।

जांच में सामने आया है कि भू-माफिया, ग्राम प्रधान और कुछ तहसील कर्मियों ने मिलकर यह घोटाला किया। इन लोगों ने उसर, बंजर, पशुचर, खलिहान, रास्ता और नाला की जमीनें बेच दीं।

पूर्व में इस मामले की जांच में उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार और लेखपाल को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। राजस्व परिषद ने समिति को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

About Zaman-Admin

Check Also

हरदोई में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, मौजूदा विधायकों के टिकट पर जनता देगी अपनी राय

  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *