बागपत के बड़ौत कस्बे की छात्रा अंकिता ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। लॉर्ड महावीर अकेडमी की छात्रा ने 97.6 %अंक प्राप्त किए हैं।
अंकिता ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि उन्होंने रोजाना 8 से 10 घंटे की पढ़ाई की। परीक्षा की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहीं और केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया है।
अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए अंकिता ने कहा कि वह 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी करेंगी। उनका लक्ष्य आईएएस बनकर देश की सेवा करना और अपने परिवार का नाम रोशन करना है।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आते ही स्कूल में जश्न का माहौल बन गया। छात्रों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। परिजनों और शिक्षकों ने मिठाई बांटकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
अंकिता ने अन्य छात्रों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया से दूर रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और कड़ी मेहनत से हर सपना पूरा किया जा सकता है।
Zaman Times