Breaking News

गरीब मुसहर महिलाओं का बिजली कनेक्शन काटा: पैसे न देने पर कर्मचारियों ने की कार्रवाई, डीएम से लगाई गुहार – Jaunpur News

 

 

महिलाओं ने डीएम से मदद की गुहार लगाई है।

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के माण्डवी बीबी में अनुसूचित जनजाति की गरीब मुसहर महिलाओं के साथ विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा की गई कथित ज्यादती का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

घटना 23 जनवरी 2025 की शाम करीब 5 बजे की है। महिलाओं का आरोप है कि विद्युत विभाग के 4-5 कर्मचारी उनकी बस्ती में आए और उनसे पैसों की मांग करने लगे। कर्मचारियों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनकी झोपड़ियों में एक भी बल्ब नहीं जलने देंगे।

महिलाओं का कहना है कि वे दोना-पत्तल बनाकर किसी तरह अपना और अपने छोटे-छोटे बच्चों का पेट पाल रही हैं। उन्होंने कर्मचारियों से हाथ जोड़कर विनती की कि वे बेहद गरीब हैं और खाने के लिए भी मोहताज हैं, ऐसे में पैसे देने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी और अपशब्द कहते हुए उनके बिजली कनेक्शन काट दिए।

सरकारी मदद की जरूरत पीड़ित महिलाओं ने डीएम से अपील की है कि उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। वर्तमान में उनके बच्चे अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। महिलाओं का कहना है कि वे बिजली बिल जमा करने में असमर्थ हैं और उन्हें सरकारी मदद की जरूरत है।

 

Source link

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *