Breaking News

निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत: 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी महिला, डॉक्टरों पर मरीज की हालत छिपाने का आरोप – Kannauj News

 

प्रसूता की मौत के बाद हंगामा करते परिजन।

कन्नौज में एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। सरायमीरा स्थित अर्शी हॉस्पिटल में भर्ती हीरा पुरवा गांव की रहने वाली आरती की शनिवार सुबह मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से उन

.

घटना की जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी को आरती को प्रसव पीड़ा होने पर तिर्वा सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां सामान्य प्रसव हुआ। प्रसव के बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। हालांकि, गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे कन्नौज के अर्शी हॉस्पिटल ले गए।

इसी निजी अस्पताल में भर्ती थी प्रसूता।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर मशीर अहमद ने चार दिनों तक किसी को भी मरीज से मिलने नहीं दिया। जब भी परिजन मरीज की स्थिति के बारे में पूछते, डॉक्टर यह कहकर टाल देते कि वह ठीक है और जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मृतका की मां धनश्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल स्टाफ ने उनके साथ जातिसूचक टिप्पणियां भी कीं।

मौत की खबर सुनते ही गांव के लोग अस्पताल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल के गेट पर शव रखकर न्याय की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

बदायूं की गौशालाओं में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, अभिगांव में 20 की गई जान; NGO पर कार्रवाई की तैयारी

  बदायूं: जिले की कई गौशालाओं में गोवंशों की मौत की खबर सामने आने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *