Breaking News

आगरा में चाची ने भतीजे को करंट लगा मार डाला: चाचा 9 साल के भतीजे पर खर्चा करता था, इससे चाची को जलन होती थी – Agra News

 

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के प्रेम नगर में सगी चाची ने अपने 9 साल के भतीजे की करंट लगाकर हत्या कर दी। आरोपी चाची गजना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि उसके पति भतीजे पर ज्यादा खर्चा करते थे, इससे उसको जलन होती थी। बच्चे का शव दो दि

.

इस बाथरूम में ही बच्चे का शव मिला था।

जगदीशपुरा में पूजा वाली गली, प्रेमनगर निवासी घर के रमेश भूतल पर रहते हैं, जबकि पहली मंजिल पर छोटे भाई वीर सिंह का परिवार रहता है। रमेश ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उनका इकलौता बेटा आरव छत पर पतंग उड़ाने गया था। काफी देर बाद भी नहीं लौटा। इस पर पत्नी और बेटी देखने गए। मगर, आरव उन्हें नहीं मिला। पूछने पर भाई की पत्नी ने जानकारी से इंकार किया। उन्हें लगा कि बेटा गली के दोस्तों के साथ चला गया होगा। शाम करीब चार बजे ताऊ का बेटा विशाल फिर से छत पर देखने गया। छत पर वीर सिंह का बाथरूम है। उसका दरवाजा आधा खुला था। बाथरूम में उसे आरव के पैर दिखाई दिए। वह अंदर गया तो आरव दीवार के सहारे फर्श पर बैठने वाली अवस्था में पड़ा था। वह चीखने लगा, उसकी चीख सुनकर वह लोग आरव को अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भाई की पत्नी ने की हत्या बच्चे का शव मिलने पर परिजन बेहाल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाई की पत्नी गजना ने बच्चे की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में करंट से मौत होना आया। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि जहां पर बच्चे का शव मिला, वहां पर बिजली का कोई भी स्विच और बोर्ड नहीं है। पिता ने भाई की पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी चाची से पूछताछ की तो उसने करंट से हत्या करना स्वीकार। थाना प्रभारी ने बताया कि चाची ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं है। ऐसे में उसके पति आरव को बहुत प्यार करते थे। उस पर बहुत खर्च करते थे। इससे उसको जलन होती थी। इसलिए उसने बच्चे को करंट लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *