कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। नगर पालिका भरवारी के वार्ड नंबर 12, कृष्णा नगर (पाण्डेयमऊ) में रहने वाला 11 वर्षीय डिल्लू, जो घर के बाहर खेल रहा था, अचानक एक कार सवार लोगों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर प्रय
.
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने तुरंत थाना पुलिस और डायल 112 को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए जिले की सीमाओं पर बैरिकेडिंग और सघन चेकिंग के आदेश दिए। भरवारी चौकी पुलिस ने रोही बाइपास पर मोर्चा संभाल लिया और कुछ ही देर में संदिग्ध कार को रोककर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।
मामूली विवाद में तब्दील हुआ मामला
पुलिस कार सहित बच्चे और सवारों को लेकर चौकी भरवारी पहुंची। पूछताछ के दौरान चौकी प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बच्चे ने कार पर पत्थर मारा था, जिसके चलते कार चालक उसे लेकर सीसा बदलवाने जा रहा था। मामले को मामूली विवाद बताकर पुलिस ने दोनों पक्षों के समझौते के बाद किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचते हुए मामले को रफा-दफा कर दिया।
परिवार और मोहल्ले में चर्चा
घटना के बाद बच्चे के परिवार और मोहल्ले में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, पुलिस ने इसे एक छोटा विवाद करार देकर समझौता करवा दिया, जिससे क्षेत्र में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Source Agency News
Zaman Times